!! मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर राजस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत हैं !!

Sunday, August 2, 2020

रक्षाबन्धन बनाम कोरोना






चीन के वुहान शहर से निकली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) से आज सम्पूर्ण विश्व प्रभावित है।


कोरोना वायरस के विध्वंशकारी प्रभाव के कारण विश्व के कई देशों में वर्तमान में लॉक डाउन की प्रक्रिया जारी है। विश्व के तमाम राष्ट्र एवं उनकी खोज अनुसंधान संस्थाएँ इस वैश्विक महामारी से बचने हैतु वेक्सीन की खोज में लगी हुई  है।


भारत कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित  राष्ट्रों में से एक है ।कोरोना वायरस वर्तमान में भारत मे किसी विषैले नाग के  भाँति फन फैलाए हुए है। वर्तमान में भारत मे कुल कोरोना से प्रभावित मरीजो लो संख्या लगभग 17.5 लाख हो चुकी है जो चिंताजनक है।

सम्पूर्ण भारत मे अनलॉक की प्रक्रिया  शुरू हो गई है। साथ ही बढ़ गया है कोरोना वायरस से सक्रमण का खतरा भी ,जहा एक तरफ कोरोना का कहर जारी है वहीं दूसरी तरफ  दूसरी तरफ आ  रहा भारत  के सर्वाधिक लोकप्रिय त्यौहारो में से एक रक्षाबंधन का त्यौहार जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है।


रक्षाबंधन भाई - बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है , अन्य शब्दो मे यदि इस त्यौहार को भाई - बहन का त्यौहार भी कहा जाए तो अनुचित नही होगा।
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर बहन भाई को रक्षा सूत्र  बांध कर ताउम्र साथ निभाने तथा उसकी रक्षा करने का वचन मांगती है।भाई अपनी   बहन की रक्षा और ताउम्र साथ निभाने के वचन के साथ उसे अन्य रोचक उपहार देता है और बहन उसे सहर्ष स्वीकार करती है।
परिवार में मिठाइयों तथा भरपुर ख़ुशियों के साथ - साथ एक खुशनुमा माहौल होता है।


क्या इस बार कोरोना संकट के बीच   उसी हर्षोल्लास के साथ राखी मनाना सम्भव है...?
क्यो नही, बस बहन इस बार रक्षा सूत्र बांधने के साथ - साथ भाई को एक मास्क भी बांधे भाई  बहन की रक्षा के वचन के साथ - साथ  उपहार स्वरूप  सेनेटाइजर , n95 माक्स तथा इम्युनिटी बूस्टर देवे ।
भाई या बहन सफर के दौरान माक्स लगाए रखे।  बार - बार अपने हाथों को सेनेटाइज करें।
बाजारों में खरीददारी करते समय  समाजिक दूरी का ध्यान रखें।
घर पर बनी मिठाइयों का सेवन करें।


बहुत ज्यादा आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले , त्यौहार के उत्साह और भरपूर  उमंग के बीच कोरोना के संकट को न भूले।केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों की अनुपालना करें।
अपने अपने घरों में स्वस्थ्य ,रहे मस्त रहे तथा सुरक्षित रहे ।

*सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः*


दीपेश पालीवाल
  उदयपुर राज.

1 comment:

  1. जीवन का सबसे पवित्र रिश्ता भाई बहिन का रिश्ता जो जीवन के भाई बहिन के हर सुख दुख में अपनेपन का एहसास दिलाता है,रक्षाबंधन का रिश्ता जिसमे भगवान ने भी इस रिश्ते को बनाया है और अपनाया है,

    ReplyDelete