!! मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर राजस्थान के ऑफिशियल वेबसाइट में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत हैं !!

Sunday, August 2, 2020

रक्षाबंधन






सज - संवर कर घर आई बहना।
भाई है अपनी बहना का गहना।।

थाली में अक्षत व रोली - मोली सजाई।
 बहिन के लिए भाई ने कलाई बढ़ाई।।

भाई की कलाई पर बांधा रेशमी धागा।
भाई ने किया प्यारी बहिन से वादा।।

बहिन ने भाई के माथे पर तिलक लगाया।
भाई बहिन ने आपस में मुंह मीठा कराया।।

बड़े भाई ने अपनी बहिन को नेक दिया ।
छोटे भाई ने अपनी बहिन से नेक लिया।।

भाई - बहिन का रिश्ता है बड़ा निराला।
"रक्षाबंधन" का त्योहार है सबसे प्यारा।।

✍🏻रविना राठौड़✍🏻
गुड़ा मोकम सिंह,
पाली (राजस्थान)

No comments:

Post a Comment